अग्निपथ योजना (अग्निवीर ) क्या है ?अग्निपथ योजना में वेतन (salary) कितना मिलेगा ?

अग्निपथ योजना (अग्निवीर ) क्या  है ?,10 वी और 12 वी पास युवाओ के लिए सेना में भर्ती होने का अवसर ?,अग्निपथ योजना में वेतन (salary) कितना मिलेगा ?,अग्निपथ भर्ती योजना में आयु होनी चाहिए ?,अग्निपथ योजना क्यों लाया गया ?,अग्निपथ भर्ती योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज का विवरण ?



अग्निपथ योजना (अग्निवीर ) क्या  है ?

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 जून 2022 को भारतीय युवाओं के लिए अग्निपथ नामक सशस्त्र बलों में सेवा करने के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना को मंजूरी दी है और इस योजना के तहत चुने गए युवाओ को अग्निवीर कहा जाएगा। सरकार ने तीनों सेवाओं (थल सेना , नौसेना और वायु सेना) में सैनिकों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का अनावरण किया है। इस योजना के तहत भारतीय युवा 04 वर्ष तक नौकरी कर सकेगे.

10 वी और 12 वी पास युवाओ के लिए सेना में भर्ती होने का अवसर ?

10 वीं, 12 वीं पास युवा वर्ग के लिए यह काफी शानदार अवसर है जो युवा अपना भविष्य सेना के रूप में बनाना चाहते है और देश की सेवा करना चाहते है उन युवाओ के लिए यह बहुत ही सुनहरा मौका है.

अग्निपथ योजना में वेतन (salary) कितना मिलेगा ?

अग्निपथ योजना में पहले साल हर माह 30,000 ₹  वेतन मिलेगा| और मूल वेतन के मान से 30 % फीसदी PF के लिए राशि की कटौती की जाएगी और इतना ही राशि सरकार आपके PF  खाते में जमा करेगी.मतलब 30,000 रू का 30 % होगा 9000 रू जो आपके मूल सैलरी 30,000 रू से घटा कर 21000 रू हर महीने की आपकी  सैलरी होगी .अब जो 9000 रू काटे गये है उसमे गवर्नमेन्ट उतना ही रुपये मिलाकर मतलब  (9000+9000) रू=  18000 रू हुए जो आपके PF अकाउंट में जमा कर दिया जायेगा. प्रकार पुरे साल में आपके PF अकाउंट में 18000 × 12=216000 रू जमा किये जायेंगे. दूसरे साल सैलरी में increment होगा और यही प्रोसेस वेतन के मान से होगा.जिसके बारे में हम आपको detail में बतायेंगे. अग्निवीरो को रिटायरमेंट के बाद 11.71 लाख रुपये सेवा निधि के रूप मे मिलेंगे .

2nd year salary - दूसरे साल मे प्रति माह वेतन 33,000 रू रहेगा .जिसमे से 30% PF के लिए राशि की  कटौती की जाएगी. मतलब 33,000 ₹ का 30% होगा 9,900 रू . तब आपके मूल वेतन 33,000 रू मे से  9,900  ₹ घटा कर  23,100 रू हर महीने की आपकी सैलरी होगी. मिलेगा, अब आपके PF अकाउंट   के लिए काटे गये 9,900 ₹ में government उतना ही पैसा जोड़कर (9,900  + 9,900) ₹= 19,800 प्रति माह आपके  PF अकाउंट में जमा कर देगी. इस प्रकार पुरे साल में आपके PF अकाउंट में 19,800 ×12=2,37,600 रू जमा किये जायेंगे.

 3rd year salary-तीसरे साल मे प्रति माह वेतन 36,500 ₹  होगा |जिसमे से 30% PF के लिए राशि की कटौती की जाएगी| मतलब 36,500 ₹ का 30% होगा 10,950 रू तब आपके मूल वेतन 36,500 ₹  में से 10,950 ₹ घटा कर आपको प्रति माह 25,550 ₹ दिया जायेगा.अब आपके PF अकाउंट के लिए काटे गये 10,950 ₹ मे government उतना ही पैसा जोडकर (10,950 + 10,950) ₹ =21,900 प्रति माह आपके PF अकाउंट में जमा कर देगी, इस प्रकार पुरे साल में आपके PF account  मे 21,900 X 12 = 2,62,800 ₹ जमा किये जायेगे !

4th year salary - चौथे साल मे प्रति माह वेतन  40,000 ₹ होगा. जिसमे से 30% PF के लिए राशि की कटौती की जाएगी। मतलब 40,000 ₹ का 30% होगा 12,000 ₹. तब आपके मूल वेतन 40,000 ₹ मे से 12,000 ₹ घटा कर आपको प्रति माह 28,000 ₹ दिया जायेगा.अब आपके PF अकाउंट के लिए काटे गये 12,000 ₹ मे government उतना ही पैसा जोडकर (12000+12000) ₹ = 24,000 ₹ आपके PF अकाउंट  मे जमा कर देगी. इस प्रकार पुरे साल मे आपके PF account  मे 24,000 X 12 = 2,88,000 ₹ जमा किये जायेगे.

इस प्रकार 4 साल Complete होने के बाद सेवा निधि amount (1st year 2,16,000 + 2nd year 2,37,600+ 3rd year 2,62,800 +4th year 2,88,000) = 10,04400 लाख होगा ।

इस प्रकार आपके सेवा निधि amount में interest rate जोड़कर (उस समय जो भी ब्याज दर देय होगा ) आपको लगभग 11.71 रू सेवा निधि amount दिया जायेगा.

अग्निपथ भर्ती योजना में आयु होनी चाहिए ?

·         आवेदन की न्यूनतम आयु - 17 वर्ष 06 माह

·         आवेदक की अधिकतम आयु - 21 वर्ष

अग्निपथ योजना क्यों लाया गया ?

अग्निपथ योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य हमारे देश में रक्षा तंत्र को मजबूत करना है और इससे हमारी सैन्य शक्ति काफी मजबूत होगी और हम विश्व व्यापी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहेंगे।

अग्निपथ भर्ती योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज का विवरण

1. आधार कार्ड

2. पैन कार्ड

3. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो हाल ही का

4. मोबाइल नंबर

5. ईमेल आईडी

6. शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र

7. बैंक खाता

8.जाति ,निवास प्रमाण पत्र

 

Post a Comment

0 Comments